लखनऊ। आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए बुधवार और बृहस्पतिवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का चौक स्थित लोहिया पार्क में शिविर लगाएगा। यहां सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक एलडीए कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि डिफॉल्टर आवंटी कैंप में ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता मनोज सागर व विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी की अध्यक्षता में कैंप लगाया जाएगा। अधिकारी व कर्मचारी आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग करेंगे। गोमतीनगर स्थित एलडीए कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क भी चलेगी। ओटीएस के तहत आवेदन करने वाले बकायेदारों को दंड ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।