फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भातखंडे : पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल www.bhatkhandeuniversityadm.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। शोध समन्वयक प्रो. सृष्टि माथुर की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। सत्र 2026-27 के पीएचडी प्रवेश के अंतर्गत रेगुलर प्रवेश लिए जाएंगे। पीएचडी आवेदन शुल्क सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो हजार रुपये, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1,500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें