फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका नहीं भारत में हुई घोड़े की उत्पत्ति

Sat, 11 Oct 2014 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़े की उत्तपत्ति उत्तरी अमेरिका में नहीं बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप में हुई थी।
विज्ञापन


राजधानी के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पालियोबॉटनी (बीएसआईपी) के वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर और गुजरात में मिले लाखों वर्ष पुराने जीवाश्म के अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला है।

अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों ने भी इस शोध को सही माना है। बीएसआईपी के वरिष्ठ वैज्ञानिक और निदेशक प्रो. सुनील बाजपेई ने यह शोध अमेरिका की नार्थ-ईस्ट ओहियो मेडिकल यूनिवर्सिटी और स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर किया।
विज्ञापन


ओहियो यूनीवर्सिटी की प्रो. लिसा नॉएल कूपर और प्रो. बाजपेई की यह शोध रिपोर्ट आठ अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय जर्नल प्लस वन में प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान से जुड़ी सीमा से मिले जीवाश्म

प्रो. बाजपेई के मुताबिक अब तक घोड़ा (एंथ्राकोब्यूनाइड्स मैमल) को उत्तरी अमेरिका में पैदा होने के तथ्य मिले थे।

हाल ही में जम्मू कश्मीर के राजौरी और गुजरात के वास्तान इलाके में मिले करीब साढ़े पांच करोड़ साल पुराने जीवाश्म से यह हकीकत सामने आई।

ऐसे ही कुछ जीवाश्म पाकिस्तान के भारत की सीमा से जुड़े इलाकों में मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें