फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिशाषी अभियंता व जेई को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने आलापुर के अधिशासी अभियंता बिजली हनुमान प्रसाद मिश्र को हटाने के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश डीएम को दे दिया। उन्होंने कलेशर उपकेंद्र के जेई को भी हटाने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। मंत्री ने इससे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की विधिवत समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से फीडबैक मिलने के बाद कलेक्ट्रेट की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि सभी से संयमपूर्वक व्यवहार करें। प्राथमिकता के साथ समस्याओं का निस्तारण कराएं। निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से ऑफिस में मौजूद रहें। उन्होंने शिकायतों के आधार पर बिजली विभाग के दो अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम अविनाश सिंह ने मंत्री से कहा कि शिकायतें मिलने पर उन्हें सुधार के लिए कहा गया था। अब शासन को पत्र भेजा जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा करते हुए तेजी से काम पूरा करने व पात्रों को लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य व सफाई पर विशेष जोर दिया। सभी एंबुलेंस को हमेशा क्रियाशील रखने काे कहा। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि वांछितों की गिरफ्तारी तय कर आम लोगों को सुरक्षा दी जाए। बैठक में एमएलसी हरिओम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें