एसडीएम को ज्ञापन देतीं और रैली निकालतीं विधायक जयदेवी।
मलिहाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के समर्थन में सोमवार को मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल की अगुवाई में महिलाओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा मलिहाबाद डाक बंगला से लेकर तहसील पहुंचकर समाप्त हुई।
जयदेवी कौशल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए विधेयक लाए थे, लेकिन विपक्ष ने महिलाओं को मिलने वाले अधिकार का विरोध किया। विपक्ष की घटिया सोच पर महिलाएं विरोध कर रही हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री कौशल किशोर, ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव, मीनू वर्मा, अखिलेश सिंह, सिराज, सर्वेश रावत आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
एसडीएम को ज्ञापन देतीं और रैली निकालतीं विधायक जयदेवी।