फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहरौली गांव में पत्थरबाजों का खौफ, किशोरी चोटिल

Tue, 21 Apr 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोटिल किंजन।
विज्ञापन
नगराम। बहरौली गांव के लोगों में अज्ञात पत्थरबाजों का खौफ है। रविवार शाम करीब पांच बजे रिंकू के घर को निशाना बनाते हुए शरारती तत्वों ने पत्थर व ईंट के टुकड़े फेंके। इससे घर के बाहर लगा सीमेंटेड शेड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं 13 वर्षीय किंजन को चोट आई।
विज्ञापन

गांव में पत्थर कट्टों (शिल्पकार) के कबीलों का परिवार रहता है। वे घरों में सीमेंटेड चादर रखकर गुजर बसर करते हैं। बताया जाता है कि शरारती तत्व रात के वक्त घरों पर पत्थर फेंकते हैं। पीड़ितों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पहले भी कई बार पत्थरबाजी हो चुकी है। सोमवार को नगराम पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा। मौके पर निगरानी बढ़ा दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें