फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण पर सशक्त कानून की मांग करे विपक्ष: आदित्यनाथ

Wed, 24 Dec 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तुलसीपुर(बलरामपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता देखकर विपक्षी बौखला गये है। सरकार को बदनाम करने की नीयत से विरोधी दलों के लोग धर्मांतरण को अनावश्यक रुप से मुद्दा बनाकर लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेई व पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया गया है। यह बातें बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए महंत आदित्य नाथ ने कही।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का विरोध करने के बजाए विरोधी दल इसे रोकने के लिए सशक्त कानून बनाने की मांग करें। उन्होंने कहा कि मंगलवार को असम में हुआ नरसंहार भी ईसाई मिशनरियों द्वारा वहां पर कराए जा रहे धर्मांतरण का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरवान्‍वित हुई अटल बिहारी की कर्मस्‍थली

महंत ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड व जम्मू के विधानसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से मिली सफलता को देखकर विपक्षी दलों के लोग बौखला गये हैं और सरकार पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे है।

उन्होंने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व महामना मदनमोहन मालवीय को भारत रत्न देने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों व्यक्तित्व इस पुरस्कार के हकदार हैं।

सरकार ने दोनों विभूतियों को भारत रत्न देकर सराहनीय कार्य किया है। अटल बिहारी को भारत रत्न मिलने से उनकी कर्मस्थली रही बलरामपुर की धरती भी गौरवान्वित हुई है।

इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी दिलीप गुप्ता व जिला संयोजक नवीन विक्रम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें