फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों ने यूपी में कराई प्रायोजित हिंसा, पीएफआई पर होगी कार्रवाई: मंत्री बृजेश पाठक

Sun, 29 Dec 2019 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कानून मंत्री बृजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यूपी व देश के अलग-अलग राज्यों में हुई हिंसा की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने इस कानून को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को बहराइच में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों यूपी में हुई हिंसा में विपक्षी दलों कांग्रेस व सपा का हाथ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कानून पर भ्रम फैला रहा है और हिंसा भड़का रहा है।

उन्होंने कई जिलों में हिंसा के पीछे पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया के होने की बात कही। कहा कि पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी धर्म के खिलाफ नहीं नागरिकता संशोधन कानून

मंत्री बृजेश पाठक ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। इस कानून से पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में अत्याचार झेल रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत आने पर नागरिकता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वयं महात्मा गांधी से लेकर लोहिया जी ने पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर हिंदुस्तान में रह रहे लोगों को सुविधा व रोजगार देने की बात कही थी लेकिन आज उनका अनुसरण करने वाली पार्टियां कानून के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें