फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास पर बैठे भाजपा नेताओं की विपक्ष को सलाह, न लें वेतन व भत्ते

Thu, 12 Apr 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपवास पर बैठे भाजपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को लखनऊ में पटेल प्रतिमा के समक्ष उपवास कर संसद न चलने देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उपवास में भाजपा विधायकों सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।

विज्ञापन


हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा के समक्ष उपवास में शामिल भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नही रह गया है, इसी वजह से वो संसद नही चलने दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम संसद में विकास की बात करना चाहते है लेकिन विपक्ष देश के विकास की धारा को अवरुद्घ करना चाहता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मर्यादाओं का सभी को पालन करना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र की आवाज को दबाया नही जा सकता है।
विज्ञापन


उपवास की अगुवाई कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बीते 23 दिनों से लोकसभा चलने नही दे रहे हैं जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।

विज्ञापन

'23 दिन का वेतन नहीं लिया'

- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा और एनडीए के सांसदों ने 23 दिन का वेतन और भत्ता लेने से मना दिया है, विपक्ष को भी कार्य न करने पर वेतन और भत्ता नही लेना चाहिये।

उपवास में मुख्य रूप से राज्यमंत्री स्वाती सिंह, मोहसिन रजा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया, संगठन मंत्री बृज बहादुर, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, राम औतार कनौजिया, अमित पुरी, जया शुक्ला, अर्चना साहू, कुमकुम राजपूत मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें