सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि वे प्रदेश की खुशहाली से खुश नहीं है। वे सिर्फ विरोध के लिए विरोध की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें हर हाल में सपा सरकार की आलोचना करनी है।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश को प्रगति और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
पहली बार सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन की सड़कों से जोड़ने के साथ ग्राम संपर्क मार्गों के अनुरक्षण पर बल दिया गया है।
परियोजनाएं लगाने के लिए भूमि तथा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
लखनऊ में मेट्रो रेल का शिलान्यास हुआ। 13 बड़े शहरों में रेडियो टैक्सी योजना शुरू हुई। इन सबके बावजूद विपक्षी दल विरोध का राग अलापना बंद नहीं कर रहे।