जिले में सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए भरे गए नामांकन पत्र की
सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत जांच की गई। जांच के दौरान 18
नामांकन रद्द कर दिए गए, सभी विधानसभा क्षेत्रों से 110 उम्मीदवारों के
नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी बलराज सिंह ने
बताया विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करवाने का कार्य 27 सितंबर को
पूरा हो गया था। जिले की सभी पांचों विधानसभाओं से 128 उम्मीदवारों ने
नामांकन पत्र जमा करवाए थे। चुनाव के कार्यक्रम अनुसार सोमवार को 29 सितंबर
को नामांकन पत्रों की जांच की गई।
करनाल में इनके पर्चे हुए रद्द
जांच
के दौरान करनाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार
विरेंद्र नरवाल, भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार अशोक सुखीजा, हजकां प्रत्यक्षी
की कवरिंग उम्मीदवार कुसुम गर्ग और इनेलो पार्टी कीकवरिंग उम्मीदवार आशा
रानी का नामांकन पत्र रद्द किया गया। इस प्रकार करनाल विधानसभा से 18
उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद सही पाए गए।
इंद्री से भी हुए नामांकन रद्द
इंद्री
विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार कुसुम रानी,
इनेलो के कवरिंग उम्मीदवार शरदा राम कश्यप, हजकां प्रत्याशी के कवरिंग
उम्मीदवार राजेश कुमार कांबोज, बीजेपी के कवरिंग उम्मीदवार मनीष कुमार और
आजाद उम्मीदवार संजय कुमार का वोटर लिस्ट में नाम सही न पाए जाने पर व शपथ
पत्र पूरा न होने के कारण नामांकन रद्द किया गया। 19 उम्मीदवारों के
नामांकन जांच के बाद ठीक पाए गए।
नीलोखेड़ी में इनको किया बाहर
नीलोखेड़ी
विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार रणधीर सिंह,
इनेलो के कवरिंग उम्मीदवार राजीव कुमार, हजकां के कवरिंग उम्मीदवार राजेश
कु मार, बीजेपी की कवरिंग उम्मीदवार सविता का नामांकन रद्द किया गया। 18
उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद ठीक पाए गए।
घरौंडा में इनके नामांकन पाए गलत
घरौंडा
विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह,
इनेलो के कवरिंग उम्मीदवार हरेंद्र सिंह का नामांकन रद्द किया गया। 15
उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद ठीक पाए गए।
असंध में इनके हुए खारिज
असंध
विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के कवरिंग उम्मीदवार
जगदीश सिंह, इंडियन नैशनल लोकदल प्रत्याशी की कवरिंग उम्मीदवार सुदर्शन
कुमारी और हरियाणा जन चेतना पार्टी प्रत्याशी के कवरिंग उम्मीदवार जसबीर
शर्मा का नामांकन खारिज कर दिया गया है। अब असंध विधानसभा क्षेत्र मे कुल
40 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।