फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अच्छा काम करने वाले परिचालकों की होगी पदोन्नति

Thu, 28 Sep 2023 05:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन निगम में काम कर रहे परिचालकों की प्रोन्नति का रास्ता खुल गया है। करीब पांच माह पहले प्रोन्नति प्रक्रिया पर लगाई गई रोक को प्रबंध निदेशक ने हटा दिया है। अब तीन साल तक अच्छा काम करने वाले परिचालकों को प्रमोशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि पूर्व में अच्छा काम करने वाले परिचालकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। पिछले अप्रैल माह में किन्ही कारणों से प्रबंध निदेशक के स्तर से प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। अब दोबारा प्रोन्नति के निर्देश दिए गए हैं। पहले कई मानकों को चेक करने के बाद प्रोन्नत देने के आदेश थे, लेकिन अब तीन साल तक लगातार अच्छा काम करने वाले परिचालकों को प्रोन्नत करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें