फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बारावफात के जुलूस के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, मौलाना रशीद बोले- ध्यान रखें किसी को परेशानी न हो

Thu, 28 Sep 2023 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बारावफात के जुलूस को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बारावफात पर निकलने वाले जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई जिलों की फोर्स व अधिकारियों को भी बुलाकर तैनात किया गया है। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि जुलूस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरएएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे जिलों से भी अधिकारी व फोर्स मंगाकर तैनात किया गया है। जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हम सब यहां एकत्रित हुए हैं।

विज्ञापन


बारावफात पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें। समय पर जुलूस शुरू करें और तय समय सीमा में ही खत्म करें। ध्यान रखें कि कहीं पर भी किसी को परेशानी न हो। हर हाल में अमन चैन कायम रखें।

बारावफात के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है:

गुरुवार को इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था

- कमला नेहरू क्राॅसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्टोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा से दाएं अकबरी गेट से अपने गंतव्य को जा सकेगा अथवा चौक/मेडिकल काॅलेज होकर निकलेगा।
विज्ञापन

- नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा। आप अकबरी गेट, मेडिकल क्राॅस चौराहा होकर ही आगे बढ़ सकेंगे ।
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज, मंसूर नगर होकर जा सकेगा।
- टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। आपको अपना वाहन यहीं से वापस मोड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर होकर जाना होगा।
- हैदरगंज तिराहा से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर निकलेगा।

ये भी पढ़ें - लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक: हर रोज 200 से ज्यादा लोगों को काट रहे कुत्ते, इनमें से 30 फीसदी बच्चे

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश चुनाव 2023: अखिलेश ने जताई खुशी, बोले- कांग्रेस का जातीय जनगणना को समर्थन बड़ा बदलाव
विज्ञापन


- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- मेडिकल काॅलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर जाएगा।
- पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद तिराहा से मौलवीगंज होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जाना होगा।
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें नाका/मेडिकल काॅलेज होकर जाना होगा।
- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा एवं अमीनाबाद चौराहे से कोई वाहन झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेंगे। यह यातायात कैसरबाग अशोकलाट, श्रीराम रोड व अमीनाबाद/सिटी स्टेशन होकर जाएगा।
- ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसा मंडी/राजेंद्र नगर होकर जाएगा।
- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तिराहे की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया व एवरेडी के रास्ते जा सकेगा।
- एवरेडी तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा, हैदरगंज तिराहे की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात मवैया/मिल एरिया तिराहे से बाएं राजाजीपुरम होकर गुजारा जाएगा।
- राजेंद्र नगर चौराहे से कोई यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मोतीनगर/राजेंद्र नगर के रास्ते जाएगा।
- नाका चौराहे से राजेंद्र नगर के रास्ते कोई भी वाहन ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात नत्था/मवैया होकर जाएगा।
- नाका चौराहा से कोई भी वाहन पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर न जाकर बांसमंडी चौराहा/राजेंद्र नगर होकर गुजारा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें