फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपिनियन पोल: बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें, कौन है पॉपुलर सीएम कैंडिडेट, देखें

Thu, 13 Oct 2016 11:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कराए गए एक सर्वे के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं बसपा के दूसरे नंबर पर रहने की संभावना है। चुनाव में कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी। 
विज्ञापन


इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा 31 फीसदी वोट मिलेंगे और उसे 170-183 सीटें मिल सकती हैं।

बसपा को 28 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है और 115-124 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है।

वहीं समाजवादी पार्टी को 25 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है और 8 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है। सत्ताधारी पार्टी के लिए ये बड़ा झटका हो सकता है। 

सर्वे में कांग्रेस को 6 फीसदी वोट्स के साथ 8-12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य पार्टियों के खाते में 10 फीसदी वोट्स के साथ 2 से 6 सीटें आने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें सीएम कैंडिडेट के तौर पर कौन है पॉपुलर

डेमो प‌िक - फोटो : demo pic
सर्वे में बीजेपी भले ही आगे हो लेकिन सीएम के तौर बसपा सुप्रीमो मायावती पहली पसंद हैं। प्रदेश के 31 फीसदी लोग चाहते हैं क‌ि मायावती यूपी की सीएम बनें। वहीं इस दौड़ में यूपी के वर्तमान सीएम अखिलेश यादव दूसरे नंबर पर हैं। यूपी की 27 फीसदी जनता अखिलेश को एक बार फिर सीएम की कुर्सी पर देखना चाहती है।

इसके अलावा मुलायम स‌िंह को 01, राजनाथ सिंह को 18, योगी आदित्यनाथ को 14, शीला दीक्षित को 01 और प्रियंका गांधी को 02 फीसदी लोग सीएम के पद पर देखना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें