फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी तो खुली, पर सर्जरी के लिए अभी इंतजार, कई अस्पताल में डॉक्टर मरीजों को डेट तक नहीं दे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में बहाल ओपीडी सेवा से बहुत राहत नहीं मिल रही है। ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को टरकाया जा रहा है। कई अस्पतालों ने अभी एक सर्जरी तक नहीं की है। प्रभारियों का कहना है कि तारीख दी जा रही है, जल्द रूटीन सर्जरी शुरू होगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मार्च के अंत से सर्जरी बंद थी। तीन दिन पहले ओपीडी व रूटीन सर्जरी शुरू करने का आदेश शासन ने जारी किया। इसके बाद भी अस्पतालों ने आदेश न आने की बात कहकर सभी विभागों की ओपीडी शुरू नहीं की। वहीं, करीब 30 हजार से अधिक मरीज सर्जरी के इंतजार में हैं। तारीख न मिलने से इनका मर्ज बढ़ रहा है।
बलरामपुर अस्पताल में अभी तक सर्जरी का खाता नहीं खुला है। रानी लक्ष्मी बाई में ऑपरेशन की डेट तक नहीं दी जा रही है। मरीज रघुवीर ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इंतजार करने के लिए कहकर लौटा दिया। बीआरडी महानगर अस्पताल में बेहोशी का डॉक्टर न होने से सर्जरी बंद है। सीएमएस डॉ. आरसी सिंह के मुताबिक, विभाग से बेहोशी के डॉक्टर की मांग की गई है।
विज्ञापन

सिविल में अब तक दो सर्जरी
सिविल अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी शुरू कराने के साथ मरीजों को ऑपरेशन की डेट भी दी जा रही है। सीएमएस डॉ. एसके नंदा ने बताया कि अब तक दो मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है
लोहिया, पीजीआई में ओपीडी शुरू, पहले दिन भीड़ कम
करीब दो महीने बाद सोमवार से लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और एसजीपीजीआई में ओपीडी शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट न होने से काफी मरीजों को वापस कर दिया गया।
पीजीआई में सोमवार को 80 नए और 300 पुराने मरीज देखे गए। रेडियोथेरेपी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी समेत सभी विभागों में मरीज आए। संस्थान ने पहले ही घोषणा कर थी कि बिना कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के कोई मरीज नहीं देखा जाएगा। इसके बावजूद बिना रिपोर्ट के पहुंचे 100 लोगों को लौटना पड़ा। निदेशक डॉ. आरके धीमान ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को ओपीडी में समय से रहने और मरीजों को देखने के निर्देश दिए।
लोहिया में 1150 का पंजीकरण
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को कुल 1150 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें ओपीडी के मरीज भी शामिल थे। प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के साथ सामान्य तथा सुपर स्पेशिएलिटी विभाग में भी मरीज देखे गए।
पोस्ट कोविड ओपीडी की शुरुआत
एसजीपीजीआई में सोमवार को पोस्ट कोविड क्लीनिक का निदेशक ने शुभारंभ किया। मरीज 0522-2496090 नंबर पर फोन कर पोस्ट कोविड समस्याओं के लिए विशेषज्ञ से परामर्श कर सकते हैं। क्लीनिक सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 तक चलेगी। अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. गौरव अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके पालीवाल, प्रो. सुशील गुप्ता, प्रभात तिवारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें