फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सिविल, बलरामपुर और लोकबंधु अस्पताल में ओपीडी आज से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों की ओपीडी शुक्रवार सुबह से शुरू होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए मरीजों को देखा जाएगा।
विज्ञापन

रूटीन सर्जरी में अति गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। अफसरों का कहना है कि स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
बलरामपुर अस्पताल में सामान्य दिनों में रोज पांच से छह हजार मरीज ओपीडी में आते थे। मेजर-माइनर मिलाकर करीब 30 से अधिक ऑपरेशन होते थे। मार्च से ओपीडी व सर्जरी बंद थी।
बलरामपुर निदेशक डॉ. संतोष पांडेय ने बताया कि ईएनटी, सर्जरी व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी पहले चरण में शुरू होगी। रूटीन सर्जरी के लिए कोविड रिपोर्ट अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

प्राथमिकता पर अति गंभीर मरीजों की सर्जरी की जाएगी। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष ने बताया कि अस्पताल में मेडिसिन, आई, ईएनटी, सर्जरी, एंटी रैबीज और आर्थोपैडिक समेत सभी विभागों की ओपीडी शुरू होगी।
ओपीडी में आने वाले मरीजों को प्रोटोकॉल के तहत देखा जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही मरीज को ओपीडी में प्रवेश मिलेगा। रूटीन सर्जरी की लंबी वेटिंग में से अति गंभीर मरीजों को बुलाया जाएगा।
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पोस्ट कोविड को लेकर पहले से ईएनटी, आई की ओपीडी चल रही थी। आदेश मिलते ही नए विभागों की ओपीडी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी संस्थानों में अभी ओपीडी नहीं
केजीएमयू, लोहिया संस्थान व पीजीआई में अभी रूटीन सर्जरी व ओपीडी नहीं शुरू की जा रही है। वहां पहले से कैंसर समेत कुछ विभागों की ओपीडी सीमित मरीजों संग चल रही है। संस्थानों में सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी ही होगी। लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम ने बताया कि अभी आदेश नहीं मिला है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि पहले जिन विभागों की ओपीडी चल रही थी। उन्हीं का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें