बलरामपुर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था लागू की जा रही है। मरीज अब क्यूआर कोड स्कैन कर जांच शुल्क, पर्चा शुल्क व मेडिकल फीस भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कतार नहीं लगानी पड़ेगी। अस्पताल के हर काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान की व्यवस्था अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।