फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शादी करने जा रहे हैं तो जरूर पढ़े खबर...

Mon, 30 Nov 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में हिंदू विवाहों के पंजीकरण जल्द ही ऑनलाइन होंगे। इसके लिए हिंदू विवाह पंजीकरण नियमावली में जरूरी संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे कैबिनेट से जल्द ही मंजूरी दिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में हिंदू विवाह पंजीकरण मैनुअली हो रहा है। इसमें कई तरह की परेशानियां आती हैं। इसके चलते साल भर में महज 50 हजार विवाहों के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारी है। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। इसका परीक्षण दो जिलों में चल रहा है।
विज्ञापन

नहीं पड़ेगी ज्यादा डॉक्युमेंट की जरूरत

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इसमें मौजूदा पंजीकरण शुल्क छह रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने का भी प्रस्ताव है।

अधिकारी के मुताबिक सॉफ्टवेयर को डिजाइन करने में यह ध्यान रखा गया है कि इसमें ज्यादा डाक्यूमेंट की जरूरत न पड़े। दूसरा, अभी विवाह का रजिस्ट्रेशन पति के घर से होता है, लेकिन अब पति-पत्नी को कहीं से भी विवाह पंजीकरण कराने की छूट होगी।

नियमावली में संशोधन से जुड़े कैबिनेट नोट पर संबंधित विभागों की राय भी मिल गई है। अब इसे कैबिनेट से पास कराने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें