फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: IAS के पिता के खाते से एक लाख उड़ाए, पार्सल की स्थिति बताने के लिए पांच रुपये मांगे, फिर हुआ खेल

Mon, 12 Feb 2024 01:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

महिला आईएएस अधिकारी के पिता के खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। जालसाज ने उनसे पार्सल की स्थिति जानने के लिए पहले पांच रुपये का भुगतान करने को कहा और फिर खेल हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाज ने महिला आईएएस अधिकारी के पिता के बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार के रोहिणी रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी अशोक चंद्र कोल इंडिया लिमिटेड में अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी शुभ्रा सक्सेना इलेक्शन कमीशन की डायरेक्टर हैं। अशोक के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने अपने परिचित को एक स्पीड पोस्ट किया था। उसे ट्रैक करने के लिए बीते 20 जनवरी को वह इंटरनेट पर डाक विभाग की वेबसाइट सर्च कर रहे थे। तभी उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई।

ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: भाजपा के उम्मीदवार बसंत पंचमी को करेंगे नामांकन, सात प्रत्याशी घोषित, चार पिछड़ों को मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  वेलेंटाइन वीक की एक खूबसूरत तस्वीर... बहुत दौड़ लिया, आव अब घर चलें, जानें - पूरा मामला


फोन करने वाले ने अपना नाम आकाश बताते हुए पार्सल की वर्तमान स्थिति जानने के लिए अशोक से पांच रुपये का भुगतान करने की बात कही और उन्हें एक मैसेज भेजा। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही अशोक के खाते से पांच रुपये कट गए। इसके बाद जालसाज ने उनसे स्पीड पोस्ट की जानकारी अगले दिन देने की बात कही।

अशोक का आरोप है कि अगले दिन उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने से हुई। अशोक चंद्र ने गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें