फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः मेडिकल छात्र को महंगा पड़ा कुत्ते की मदद करना, खाते से रकम गायब

Fri, 28 Feb 2020 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के नाका में बीमार पड़े एक कुत्ते की मदद करने के लिए मेडिकल छात्र प्रसून कमल को गूगल से हेल्पलाइन नंबर लेना महंगा पड़ गया। दरअसल एनिमल हेल्पलाइन के नाम से साइबर ठगों ने अपना मोबाइल नंबर फीड कर रखा था।

विज्ञापन


इस पर कॉल करते ही ठगों ने प्रसून से ऑनलाइन 10 रुपये शुल्क जमा करने को कहा। जैसे ही उसने रुपया ट्रांसफर किया, खाते से 3170 रुपये कट गए। पीड़ित ने नाका थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि बीते सप्ताह शिवपुरी कॉलोनी के पास से गुजरते समय राजाजीपुरम निवासी प्रसून की नजर एक बीमार कुत्ते पर पड़ी।

उसने नगर निगम और कान्हा उपवन समेत पशुओं की कुछ संस्थाओं का फोन नंबर मिलाया, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने गूगल पर एनिमल हेल्पलाइन देखी। उसे एक नंबर 7908205741 मिला। इस पर कॉल करके उसने मदद मांगी तो ठगों ने 10 रुपये शुल्क जमा करने पर टीम भेजने की बात कही।
विज्ञापन


रुपया जमा करने के लिए ठगों ने प्रसून के मोबाइल में एक लिंक भेजा। इस पर उसने अपने पेटीएम अकाउंट से 10 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ ही देर में उसके खाते से 3170 रुपये कट गए। प्रसून ने ठगों से रुपया गायब होने की बात कही तो उन्होंने फोन काट दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें