बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) का लॉ डिपार्टमेंट विवि और बीसीआई के नियमों के अनुसार 11 जुलाई से बीबीए एलएलबी और एलएलएम फाइनल ईयर की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। ऐसा करने वाला यह विभाग विवि का पहला विभाग होगा।
विवि ने पूर्व में ही कहा था कि जिन विभागों की गवर्निंग बॉडी ने फाइनल ईयर की परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। वो विभाग ऑनलाइन एग्जाम आयोजित कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा की ओर से इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया, जिसके अनुसार बीबीए एलएलबी 10वें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को 10 जुलाई तक अपना डिजरटेशन/प्रोजेक्ट व इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।
इनका वाइवा 14 जुलाई तक ऑनलाइन मोड में आयोजित होगा। दो दिन पहले स्टूडेंट्स को इसका लॉगिन-पासवर्ड दिया जाएगा। साथ ही फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर 11 से 18 जुलाई के बीच ऑनलाइन आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से 11, दोपहर 12 से 02 और शाम 3 से 5 बजे तक तीन शिफ्ट में पेपर आयोजित होंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। पेपर तीन भाग में होगा।