निजी स्कूल आठवीं तक के छात्रों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार फिलहाल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी।
वहीं, दूसरी तरफ कक्षा 8 तक के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने को लेकर शासन से वार्ता चल रही है। अनुमति मिलते ही उनकी पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ कई निजी स्कूलों ने बृहस्पतिवार से कक्षा 8 तक के छात्रों की पढ़ाई कराने का स्वयं ही निर्णय ले लिया है। उन्होंने अभिभावकों को बकायदा कक्षा का शेड्यूल और लिंक भी भेज दिया है।