फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: टायर फटने से जायरीनों से भरी बोलेरो गड्ढे में पलटी, महिला की मौत व कई घायल

Sun, 04 Jun 2023 05:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में टायर फट जाने से जायरीनों से भरी एक बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच दरगाह शरीफ जा रही जायरीनों से भरी बोलेरो टायर फटने के कारण कोतवाली देहात क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि ग्राम झपटपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा से कुछ लोग बोलेरो से बहराइच दरगाह शरीफ मेला जा रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर अचानक जीप का टायर फट गया। टायर फटने से बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। बोलेरो के नीचे दबने से 45 वर्षीय राजिया की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण पर अब तक 345 करोड़ खर्च, दुनिया के कुछ चुनिंदा मंदिरों में होगा शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा-सुभासपा के बीच तालमेल पर अगले महीने बैठक, राजभर ने तैयार कराया प्रभाव वाली सीटों का ब्योरा


घटना में छोट्टन, मोहम्मद आसिफ, जाफिरा, इबरार, आमिर अहमद, जैनब, अलीमुन्निशा, कलीमुन्निशा, तसलीमुन्निशा, आइश व खतबुन्निशा घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। इनमें छोट्टन व मोहम्मद आसिफ की हालत गंभीर है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें