लालगंज क्षेत्र के गेगासों गंगा घाट में रविवार को परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गए दो युवक नदी में डूब गए। जिनमें से एक युवक का शव कई घंटे बाद घटनास्थल से बरामद कर लिया गया जबकि दूसरे युवक की खोजबीन में एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगी हुई हैं।