फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक ट्रेन के इंतजार में दूसरी पौन घंटे खड़ी रही

Tue, 28 May 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/लालगंज। ऊंचाहार-उन्नाव के बीच दौड़ रही दो ट्रेनों को क्रास कराने में लालगंज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को पौन घंटे तक रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन लालगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सात मिनट की देरी से पहुंची, लेकिन 50 मिनट तक उसे रोके रखा गया। रायबरेली-कानपुर स्पेशल ट्रेन पौन घंटे देरी से लालगंज स्टेशन पहुंची तो पहले से खड़ी कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज स्पेशल को रवाना किया गया।
इसके पहले रायबरेली-कानपुर स्पेशल दरियापुर और ऊंचाहार स्टेशनों पर देर तक रोके जाने से लेट हुई। यह ट्रेन दरियापुर में 20 मिनट तक खड़ी रही, क्योंकि प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस को पास कराना था। ऊंचाहार में इंजन की दिशा बदलने के कारण 25 मिनट तक रोका गया। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि एक ही समय तक दो ट्रेनों के आवागमन की वजह से एक ट्रेन को देर तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। सोमवार को भी ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर पौन घंटे देर से पहुंची तो यही गाड़ी लक्ष्मणपुर में एक घंटे और ऊंचाहार पहुंचने पर सवा घंटे लेट हो गई।
प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल, जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लगभग आधे-आधे घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें