प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, मिर्जापुर के मटिहानी में उदयभान सिंह ने जनवरी 2020 में लालबाग बीएन रोड स्थित ऑन शोध संस्थान के जरिए नौकरी मिलने का विज्ञापन देखा। इस पर वह प्रयागराज के सुरेंद्र कुमार, प्रतापगढ़ के राममूर्ति शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, अरुणा यादव, सोनू देवी व योगेश कुमार समेत कई लोग संस्थान पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात संस्था के प्रबंधक अवनीश तिवारी व अन्य से हुई थी।
प्लॉट व अन्य योजनाओं में निवेश के नाम पर ठगने वाली शाइन सिटी इंफ्रा कंपनी का एक और कर्मचारी गिरफ्त में आया है। नाका पुलिस ने सोमवार सुबह गणेशगंज निवासी रोहित कुमार को पकड़ा है। उसके खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक, शाइन सिटी के खिलाफ दर्ज मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू कर रही है।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू व नाका पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को नाका पुलिस ने रानीगंज तिराहे के पास से आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। रोहित के खिलाफ वाराणसी के कैंट कोतवाली में 2019 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल रोहित शेयर ट्रेडिंग का काम कर रहा था।
बेरोजगारों को ठगने वाला गिरफ्तार
नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले एक जालसाज को रविवार को दबोचा गया है। पकड़ा गया आरोपी अवनीश तिवारी ठगी करने वाले ऑन लाइन कंपनी ऑन शोध संस्था का प्रबंधक है। उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, मिर्जापुर के मटिहानी में उदयभान सिंह ने जनवरी 2020 में लालबाग बीएन रोड स्थित ऑन शोध संस्थान के जरिए नौकरी मिलने का विज्ञापन देखा। इस पर वह प्रयागराज के सुरेंद्र कुमार, प्रतापगढ़ के राममूर्ति शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, अरुणा यादव, सोनू देवी व योगेश कुमार समेत कई लोग संस्थान पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात संस्था के प्रबंधक अवनीश तिवारी व अन्य से हुई थी।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान ठगों ने ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सभी को प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन देने की बात कही गई थी। ठगी से अंजान सभी ने एक-एक लाख रुपये जमा कर दिए थे। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज के मुताबिक, पड़ताल के दौरान पुलिस ने रविवार को अवनीश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।