अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के सैठा बाजार में बुधवार को तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिकअप सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सैठा चौराहे के पास बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर धाम से गंगा स्नान कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप की चपेट में आने से सड़क किनारे जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहा रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र स्थित संडहा परैया श्रमिक रामू (30) की की मौके पर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - आज इन जिलों में होगी जमकर बारिश, चलेंगी हवाएं, इस तारीख से बदलने जा रहा है प्रदेश का मौसम
ये भी पढ़ें - एडिशनल एसपी बन छेड़छाड़ के आरोपी के पिता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, बेटे को जेल भेजने की दी धमकी
हादसे में घायल सीताराम (60) पुत्र हुबलाल, कौसल्या (40) पत्नी गणेश, सोनाली (07) पुत्री गनेश, सुमन (17) पुत्री गनेश, सीमा (22) पत्नी राम अंजोर, रामपति (60) पत्नी राम अंजोर, राज (17) पुत्र दशरथ और सिवपता (75) पत्नी स्व माताफेर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंच सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह व सीएमओ डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल घायलों का उपचार करने में जुटे हैं।