फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की हर्ष फायरिंग में उसी के भतीजे को लगी गोली, द्वारपूजा के दौरान हुआ हादसा

Mon, 07 May 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकापुर (फैजाबाद)
विज्ञापन
घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट व सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामला फैजाबाद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर पातुपुर गांव का है। यहां रविवार शाम आई बारात में द्वार पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक गोली 18 वर्षीय युवक के पेट में घुस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


लड़की पक्ष ने अज्ञात के खिलाफ फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि गोली चलाने वाला रामकिशोर तिवारी है। जो महाराष्ट्र पुलिस में एसआई के पद पर तैनात है। घायल युवक उसका भतीजा है। पुलिस आरोपी दरोगा और फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक की तलाश कर रही है। उधर, दरोगा परिवारीजनों के साथ लखनऊ में भतीजे का इलाज करवा रहा है।

दरअसल, बल्लीपुर पातुपुर गांव निवासी देवराज तिवारी की लड़की की बारात रविवार को रौनाही थाना क्षेत्र के नई बाजार सोहावल निवासी श्याम बिहारी तिवारी के यहां से आई थी। रात करीब 11 बजे द्वाराचार के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली सौरभ तिवारी (18) को लग गई। सौरभ नई बाजार सोहावल थाना रौनाही का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होने पर उसे आनन फानन में सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें