फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चुनाव प्रचार के दौरान भीषण फायरिंग, एक की मौत

Sun, 04 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बहराइच जिले के रसूलाबाद गांव में शनिवार सुबह चुनाव प्रचार के दौरान जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पद के प्रत्याशी और समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के साथ माफिया अतुल सिंह भी समर्थन में प्रचार कर रहे थे। कहासुनी के दौरान माफिया ने रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के बाबा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चार लोग घायल हुए हैं। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। चार थानों की पुलिस बुलाई गई है।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद माफिया अतुल सिंह और जिपं प्रत्याशी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में जिले की सीमा पर नाकेबंदी की गई है। वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है। मृतक के पुत्र ने इस मामले में माफिया और जिला पंचायत पद के प्रत्याशी को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है।

घर से निकले थे प्रत्याशी

कैसरगंज थाना अंतर्गत रसूलाबाद गांव निवासी रणंजय सिंह जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। जबकि इसी गांव निवासी राजन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार सुबह रणंजय अपने समर्थक माफिया अतुल सिंह व अन्य लोगों के साथ चुनाव प्रचार करने घर से निकले थे।

राजन के घर के निकट पहुंचने पर मतदाताओं के रुझान को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के दौरान माफिया अतुल ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से प्रत्याशी राजन सिंह के बाबा गुल्ले सिंह (65) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि फायरिंग में पवन कुमार सिंह, सर्वेश और गुड्डू घायल हुए हैं। सूचना पाकर एसपी एसआर वर्मा, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे हैं। कैसरगंज, फखरपुर, जरवलरोड और बौंडी थाने की पुलिस भी बुलाई गई है। फायरिंग के बाद काफी तनाव है।
विज्ञापन

फरार हुआ माफिया

उधर घटना के बाद माफिया अतुल सिंह और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रणंजय सिंह फरार हो गए हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए गोंडा, बाराबंकी और लखीमपुर सीमा पर नाकेबंदी की गई है। वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है। एसपी ने बताया कि मृतक के पुत्र हरनामसिंह की तहरीर पर माफिया अतुल सिंह और रणंजय सिंह को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया है।

कैसरगंज निवासी अतुल सिंह पर गुंडा वसूली, अपहरण, हत्या, फायरिंग व अन्य संज्ञीन धाराओं में लखनऊ, लखीमपुर तथा उन्नाव में केस दर्ज है। लखनऊ के केबिल व्यवसायी केसरवानी हत्याकांड में भी माफिया अतुल सिंह का नाम सामने आ चुका है।

विभिन्न मामलों में माफिया अतुल सिंह साढ़े तीन साल जेल में रहे हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उन्हें जमानत मिली और बाहर आ गए।

पुलिस की तफ्तीश में यह बात भी सामनेआई है कि माफिया अतुल सिंह तथा मृतक गुल्ले सिंह के पुत्र भट्ठा व्यवसायी हरनाम सिंह के बीच पहले से रंजिश चल रही है। वर्ष २००८-०९ में विवाद हुआ था। उस दौरान फायरिंग भी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें