फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: अज्ञात वाहन से टक्कर में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, सात घायल

Sat, 27 Jan 2024 10:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में हुई एक दुर्घटना में बोलेरो चालक की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हो गए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच नानपारा लखीमपुर हाईवे पर नैनिहा गुरूद्वारा के पास लखीमपुर के तरफ जा रही बोलेरो अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे जिसमें दुर्घटना के कारण सभी चोटिल हो गए। दुर्घटना में बोलेरो चालक प्रवीण दीक्षित पुत्र श्रवण दीक्षित (40) की मौके पर मौत हो गई। प्रवीण दीक्षित एक समाचार पत्र के तहसील धौरहरा संवाददाता थे।

विज्ञापन


दुर्घटना में घायल होने वालों में शिवचंद (50) संजय कुमार (40) अतीक पुत्र सफीक (27) शकील अहमद (45) पुत्र जलील अहमद, अपसर (30) पुत्र असलम राधारमन व प्रदीप दीक्षित पुत्र कन्हैयालाल निवासीगण धौरहरा थाना धौरहरा जिला लखीमपुर चोटिल हुए हैं।

सभी चोटिलों को सीएचसी मिहींपुरवा लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना मोतीपुर के जालिमनगर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सीएससी मिहींपुरवा में लाकर भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को गुरुद्वारा के पास खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें