फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के नाम से फ्लिटकार्ट में महंगे प्रोडक्ट बुक कराने वाले पर...

Mon, 26 Oct 2020 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट
विज्ञापन
लखनऊ में कृष्णानगर कोतवाली में कानपुर रोड स्थित बरगवां में रहने वाली पूर्व सांसद रीना चौधरी ने अपने फ्लिपकार्ट अकाउंट से महंगे प्रोडक्ट के आर्डर देने वाले फरहान नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्व सांसद का कहना है कि तीन दिन से फरहान लगातार उनके घर के पते पर सामान का आर्डर दे रहा है। फरहान से परेशान होकर उन्होंने अपना फ्लिटकार्ट अकाउंट बंद करके पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय का कहना है कि साइबर सेल की मदद से फरहान के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि रीना चौधरी मोहनलालगंज से सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग के लिए फ्लिटकार्ट पर अपना अकाउंट बना रखा है। बीते दो-तीन दिन से फरहान नाम का व्यक्ति उनके अकाउंट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट का आर्डर दे रहा है। उक्त आर्डर कैश ऑन डिलीवरी के आधार पर पूर्व सांसद के घर के पते पर दिए जा रहे हैं। आर्डर में उनका ही फोन नंबर भी रहता है।

पूर्व सांसद के मोबाइल नंबर पर आर्डर की बुकिंग का मैसेज आया तब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने फ्लिपकार्ट के अधिकारियों से संपर्क कर कोई भी आर्डर बुक न किए जाने की बात कहकर डिलीवरी निरस्त कराई। इसके बाद भी उनके घर के पते से कई आर्डर बुक किए गए। पूर्व सांसद ने फ्लिटकार्ट से आर्डर बुक कराने वाले के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पूर्व सांसद ने अपना अकाउंट बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें