फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा पर माननीयों ने खर्च किए 4.21 करोड़

Mon, 24 Feb 2014 12:54 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 के दौरान सरकारी विमानों के तेल पर 4.21 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में हुआ है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर को नागरिक उड्डयन विभाग ने यह जानकारी मुहैया कराई है। यूं तो प्रदेश सरकार के पास कुल छह हवाई जहाज हैं, पर इनमें से तीन ही चालू हालत में हैं।

वहीं सरकार के पास चार हेलीकाप्टर हैं, जिनमें से तीन चालू हालत में हैं। प्रदेश के नेताओं व अधिकारियों ने पिछले साल अपनी हवाई यात्राओं के दौरान 4.21 करोड़ रुपये से अधिक का तेल फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूतन ने इन विमानों की लॉगबुक भी मांगी थी, लेकिन नागरिक उड्डयन विभाग ने अपने लिखित उत्तर में कहा कि लॉगबुक पायलट का व्यक्तिगत दस्तावेज होता है।

परिचालन इकाई के पास यह उपलब्ध नहीं है। डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा कि अगर लॉगबुक मिल जाती तो सरकारी विमानों से किसने-किसने यात्रा की, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक हो जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें