फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro : सात दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे आगरा मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास

Wed, 02 Dec 2020 11:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आगरा मेट्रो परियोजना
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर अब जल्द काम शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात दिसंबर को इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे। आवास विभाग एवं आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव आवास एवं नियोजन दीपक कुमार ने बताया कि प्रस्तावित डीपीआर के मुताबिक आगरा में मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक तैयार होगा। इसमें छह स्टेशन होंगे।

पीएसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। ताजमहल पूर्वी गेट तक 14 किलोमीटर की पहली मेट्रो लाइन पर छह स्टेशनों का कॉरिडोर दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें