फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर का हमला : मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर राजनीतिक रूप से जिंदा हैं अखिलेश यादव

Thu, 21 Jul 2022 02:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वह मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर ही राजनीतिक रूप से जिंदा हैं।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं। राजभर ने बुधवार को कहा कि अखिलेश मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर अपनी सियासत को जिंदा रखा है। मुसलमानों में भाजपा का डर बिठाकर सिर्फ वोट लेने का काम करते रहे हैं, लेकिन अब मुसलमान भी सपा अध्यक्ष की फितरत को समझ चुका है। यह समुदाय अब उनके झांसे में नहीं आने वाला है।

विज्ञापन


मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट तो लेते हैं, लेकिन जब मुस्लिमों पर कोई संकट आता है चुप्पी साधकर घर में बैठ जाते हैं। अब इससे काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में होने के नाते सिर्फ सुभासपा के नेता ही जमीन पर उतर कर काम करें और सपा अध्यक्ष एसी कमरे में बैठकर सीएम का सपना देखते रहें, अब यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात खराब लग रही है तो अखिलेश हमें गठबंधन से निकाल क्यों नहीं देते।

उन्होंने कहा कि जिस वोट बैंक के बल पर अखिलेश की सियासत चल रही है वह भी अब नहीं चलेगी। मुसलमान भी अपने लिए नया सियासी ठिकाना खोज रहा है, क्योंकि मुसलमानों को अब अखिलेश पर भरोसा नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा के अधिकांश विधायक भी सपा अध्यक्ष के अहम से नाराज हैं। इसका ही नतीजा रहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में कई सपा विधायकों ने क्रास वोटिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें