फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर बोले: नहीं चलेगा इंडिया गठबंधन, किसी का कोई सिद्वांत नहीं, सभी सिर्फ सीटें जीतने आए हैं

Tue, 24 Oct 2023 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

इस गठबंधन के सभी नेता सिर्फ सीटें जीतने के लिए साथ आए हैं। यह दो अलग-अलग विचारों के लोग हैं। सबको अधिक से अधिक सीटें चाहिए। बात यहां सिद्वांत की है ही नहीं। 
विज्ञापन
ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओम प्रकाश राजभर ने सपा और कांग्रेस के बीच मध्य प्रदेश चुनावों के लेकर सीट बंटवारे की रस्साकसी पर टिप्पणी की है। एएनआई से बात करते हुए राजभर ने कहा कि यह गठबंधन चलने वाला नहीं है। इस गठबंधन के सभी नेता सिर्फ सीटें जीतने के लिए साथ आए हैं। यह दो अलग-अलग विचारों के लोग हैं। सबको अधिक से अधिक सीटें चाहिए। बात यहां सिद्वांत की है ही नहीं। 

विज्ञापन


ओपी राजभर ने कहा कि सभी पार्टियां चुनावों में जीतने-हारने का दावा करती हैं। लेकिन जीतता वही है जिसे जनता वोट करती है। आप देख ही रहे हैं कि देश की जनता किसे पसंद कर रही है। 



आजम की बात निराधार
ओपी राजभर ने आजम खान की उस बात को भी निराधार बताया है जिसमें उन्होंने एनकाउंटर किए जाने की बात कही है। राजभर ने कहा कि सरकार सुरक्षा की दृष्टि से जेल का चुनाव करती है। एक जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर करती है। इसी प्रक्रिया के तहत जेल का बदलाव होता है। वह बात को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें