लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार कुकरैल क्षेत्र में नाइट सफारी का काम तय समय पर नहीं शुरू हो सका है। एक वर्ष पहले जारी बजट को वापस करते प्रदेश सरकार ने बजट- 2026 में एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 207 करोड़ का बजट जारी किया है। उम्मीद है कि कोर्ट से अनुमति मिलने पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
यूपी सरकार ने वर्ष 2022 में कुकरैल नाइट सफारी और एडवेंचर पार्क के नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया था। 855 एकड़ में नाइट सफारी बनाने के लिए 1510 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले चरण के काम के लिए 631 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। बीते वर्ष 206 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अनुमति न मिलने से काम शुरू नहीं हो सका।
कुकरैल नाइट सफारी के निदेशक रामकुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जो किसी वजह से नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई का इंतजार है। कोर्ट से अनुमति मिलने पर कार्य जल्द शुरू होगा। 207 करोड़ रुपये के बजट में से नाइट सफारी की बाउंड्री व अन्य शुरुआती कार्य में करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। एंट्री प्लाजा, पार्किंग, अस्पताल व अन्य कार्यों पर करीब 200 करोड़ खर्च होंगे। नाइट सफारी में पर्यटक ट्रॉम से रात में बाघ, तेंदुए, भालू और मगरमच्छ जैसे वन्य जीवों को देख सकेंगे। साथ ही एडवेंचर पार्क आकर्षण का केंद्र होगा।
कोर्ट में चल रही है सुनवाई
कुकरैल नाइट सफारी को पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के आधार पर विकसित किया जाना है। केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने वन्य जीव मानकों पर निर्माण कार्य न होने का हवाला दिया है। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
कुकरैल क्षेत्र में नाइट सफारी बनाया जाना है।