फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: अधिकारियों ने नष्ट करा दी दो लाख रुपये की सरकारी अंग्रेजी शराब, अब दे रहे हैं ये तर्क

Tue, 15 Nov 2022 07:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में अधिकारियों ने करीब दो लाख रुपये की अंग्रेजी शराब नष्ट करा दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों का दावा है कि सड़क हादसे में खराब होने पर नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
नष्ट कराई गई शराब की बोतलें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में दो लाख कीमत की सरकारी अंग्रेजी शराब को नष्ट करा दिया गया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर अफसरों का शराब नष्ट कराते हुए वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। अधिकारियों का दावा है कि सड़क हादसे में खराब होने पर उसे नष्ट कराया गया। वहीं विभाग के कुछ लोग दबी जुबान कहते हैं कि मनमाने तरीके से शराब को नष्ट करके सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह के अलावा अन्य आबकारी निरीक्षक मौजूद हैं और वहां पर मजदूर गड्डे में अंग्रेजी शराब को नष्ट कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जो शराब नष्ट कराई गई, उसमें से कुछ शराब ठीक थी, लेकिन अधिकारियों ने सब नष्ट करा दिया। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें - बाघ व हिरनों की चहलकदमी के बीच पर्यटकों के लिए खुला कतर्नियाघाट, मनोरम दृश्यों के बीच ये है खास
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए :  सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य देंगे डिंपल को चुनौती
विज्ञापन


उधर, जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि 10 अक्तूबर 2022 को लखनऊ डिपो से प्रयागराज डिपो अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी। अंग्रेजी शराब लादे वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इसमें से दो लाख कीमत की अंग्रेजी शराब खराब हो गई थी, जिसे नष्ट करा दिया गया।

शहरी क्षेत्र में बिक रही मिलावटी शराब
शहरी क्षेत्र में मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही है लेकिन इसको लेकर जिला आबकारी विभाग के अफसर आंखें बंद किए हुए हैं। भदोखर, मिल एरिया और सदर कोतवाली क्षेत्र के गांवों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। कच्ची शराब का धंधा काफी अरसे से फलफूल रहा है लेकिन आबकारी निरीक्षक इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। यहीं नहीं शहरी क्षेत्र की सरकारी अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों में मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही है। इसको लेकर विभाग की तरफ से न तो कोई चेकिंग कराई जाती है और न ही जांच कराई जाती है। अफसर सबकुछ जानकर अंजान बने हुए हैं। उधर, जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकारी दुकानों पर शराब में मिलावट की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें