फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था अधिकारीक की संदिग्ध हालात में मौत, ओसीआर बिल्डिंग के डक्ट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओसीआर बिल्डिंग की डक्ट में मिला अधिकारी का शव
विज्ञापन

10 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हुए थे व्यवस्था अधिकारी, दर्ज है गुमशुदगी
हुसैनगंज स्थित ओसीआर बिल्ंिडग की दूसरी व तीसरी मंजिल के बीच डक्ट में नसीम अख्तर (42) का शव पड़ा मिला। वह राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्था अधिकारी के पद पर थे। उनकी पोस्टिंग ओसीआर बिल्ंिडग में ही थी। इसी की 11वीं मंजिल पर परिवार भी रहता था। 10 अक्तूबर को वह संदिग्ध हालात में लापता हुए थे। दूसरी पत्नी ने हुसैनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को बिल्डिंग से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है।
प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक मूल रूप से दिल्ली के शकरपुर निवासी नसीम 1103 नंबर फ्लैट में दूसरी पत्नी सुलगना और दो बच्चों के साथ रहते थे। 10 की शाम को वह घर से निकले, इसके बाद से ही कोई सुराग नहीं लगा। सुलगना ने देर रात को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने नसीम का मोबाइल भी सर्विंलांस पर लगाया था, लेकिन वह लगातार बंद आ रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सुराग मिला। सोमवार को नसीम की मौसी का बेटा आरिफ लखनऊ पहुंचा। पुलिस ने उसे फुटेज दिखाते हुए बताया कि फुटेज में दिख रहा व्यक्ति शायद नसीम है। आरिफ ने पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बदबू की शिकायत पर पहुंची पुलिस
बी-ब्लॉक की दूसरी व तीसरी मंजिल के डक्ट से मंगलवार दोपहर को लोगों को बदबू आने लगी। आसपास के फ्लैटों में काफी तलाश किया, पर कुछ हाथ नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डक्ट का दरवाजा खोलकर देखा तो बिजली के तार में शव लटक रहा था। पुलिस शुरुआती दौर में बिजली कारीगर का शव बताकर पल्ला झाड़ रही थी। हालांकि, बिल्डिंग के लोगों और सुलगना, आरिफ ने शव की शिनाख्त नसीम के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली में रहती है पहली पत्नी
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक नसीम की पहली पत्नी रेहाना दिल्ली के शकरपुर में रहती है। उसकी बेटी की शादी 27 अक्तूबर को है। नसीम शादी में शामिल होने और उसका खर्च उठाने को तैयार थे। इस पर सुलगना को आपत्ति थी, जिसे लेकर कहासुनी भी हुई थी। 10 को नसीम ने बहन, बेटी और बूढ़े पिता से मोबाइल पर बातचीत की थी। पुलिस के मुताबिक नसीम ने पारिवारिक कलह में खुदकुशी की है। हालांकि, आरिफ ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें