फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर पोस्ट की आपत्तिजनक तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव निवासी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी पत्नी व 13 वर्षीय बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में सूरज सोनी नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि साइबर सेल की जांच में पता चला कि फर्जी अकाउंट सूरज नामक युवक ने बनाया है। इसके बाद अकाउंट बंद कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उनके रिश्तेदारों को भी अश्लील वीडियो व फोटो भेजी। 21 जुलाई को सूरज ने उन्हें कॉल कर गाली-गलौज की। उसने ने दोबारा शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें