लखनऊ। सुन्नी समुदाय के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। आरोप दूसरे समुदाय के तीन लोगों पर लगा है। इस मामले में मंगलवार को चौक पुलिस की तरफ से तीनों आरोपियों के खिलाफ चौक थाने में केस दर्ज किया गया है।
एडीसीपी पश्चिमी सीएन सिन्हा ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस बीच पाटानाला चिड़िया बाजार के पास लोगों की भीड़ लगी थी। यह देख दरोगा देवेंद्र सिंह वहां पहुंचे।
दरोगा ने भीड़ की वजह पूछी तो अलीम फारुकी नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि शिया समुदाय के फिरोज हैदर, शुजा रिजवी और मजाहीर हुसैन ने उनके समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दोनों समुदाय के बीच तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया।
शिकायत सामने आने पर दरोगा की तहरीर पर चौक थाने में तीनाों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।