फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह : योगी ने मुलायम, अखिलेश व मायावती को फोन कर दिया निमंत्रण

Fri, 25 Mar 2022 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद योगी ने व्यक्तिगत रूप से इन तीनों नेताओं को फोन करके समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालने जा रहे योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व मायावती से फोन पर बात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद योगी ने व्यक्तिगत रूप से इन तीनों नेताओं को फोन करके समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। 

राजधानी के इकाना स्टेडियम में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत दिग्गज उद्योगपति और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। 
विज्ञापन


भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी इस सुनहरे पलों के साक्षी बनेंगे। देखने वाली बात यह होगी कि विपक्ष के बड़े नेता इस समारोह में शामिल होते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें