राजधानी में नौ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायकी के लिए ताल ठोक रहे महेश प्रसाद को नामांकन से पूर्व ही शपथ पत्र व प्रत्याशी परिचय पत्र जारी करने का मामला सामने आया है।
हालांकि इस मामले में रिटर्निंग अफसर हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि 28 जनवरी को उन्होंने ऑनलाइन नामांकन किया था, उनकी फोटो सही नहीं थी, इसलिए वह शनिवार को अपने दस्तावेज सही कराने आए थे। चूंकि 28 को नामांकन की प्रक्रिया उन्होंने शुरू कर दी थी, इसलिए शपथ दिला दी गई। महेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें भारतीय सुभाष सेना ने अपना प्रत्याशी बनाया है।