फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले ओपी सिंह 1977 के बाद दूसरे डीजीपी, कार्यकाल पर ये बोले

Fri, 24 Jan 2020 02:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओ पी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के मौजूदा डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को बतौर डीजीपी दो साल पूरे कर लिए। वर्ष 1977 के बाद दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वे दूसरे डीजीपी हैं। इससे पहले विक्रम सिंह ने दो साल का कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि सेवानिवृत्ति से पहले ही उन्हें पद से हटाकर होमगार्ड विभाग में डीजी बना दिया गया था।

विज्ञापन


बतौर डीजीपी दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने मीडिया से कहा, उन्होंने हर क्षेत्र में नया करने की कोशिश की। साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए आईजी स्तर से निगरानी शुरू कराने के साथ ही साइबर लैब बनाई गई। बीट सिस्टम में सुधार, नए थानों का विस्तार, पुलिस कमिश्नर सिस्टम और पुलिस युनिवर्सिटी पर काम किया गया।

जवानों के लिए कॉप ऑफ द मंथ की पहल की गई। तो पीआरवी ऑफ द डे के कारण पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिली। किसी सिपाही ने अच्छा काम किया तो उससे फोन पर बात कर शाबाशी दी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रशंसा चिह्न की संख्या बढ़ाई गई। यूपी 112 को विभिन्न इमरजेंसी सेवा के साथ एकीकृत किया गया, इसमें फायर, एंबुलेंस और जीआरपी की सेवाओं को जोड़ा गया। यूपी कॉप के जरिये ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था शुरू की गई, जो काफी कारगर साबित हुई है। ई-चालान की व्यवस्था शुरू की गई। पुलिस के व्यवहार में बदलाव होने से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में रिकॉर्ड नौ दिन में दिलाई सजा

ओपी सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधियों को रिकॉर्ड 9 दिन और 18 दिन के अंदर अपराधियों को सजा दिलाई गई। महिला सुरक्षा के लिए 112 पीआरवी पर महिलाओं की तैनाती की गई। रात में सहायता मांगने पर महिलाओं को घर तक पहुंचाने में भी पुलिस मदद कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों की प्रधानाचार्यों से उन्होंने खुद संवाद किया।

भर्ती, प्रमोशन और प्रशिक्षण पर रहा फोकस
उन्होंने बताया कि प्रदेश को पिछले साल करीब 75 हजार नए पुलिस कर्मी मिले और 44 हजार लोगों को प्रमोशन दिया गया। इन पुलिस कर्मियों को पहली बार वर्चुअल क्लास के जरिये केंद्रीय अर्धसैनिक बल के प्रशिक्षण केंद्रों को जोड़कर प्रशिक्षित किया गया। वहीं, दुबई में यूपी 100 (अब यूपी 112) को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें