लखनऊ। कैंसर के मरीजों के इलाज में पोषण की भी अहम भूमिका है। केजीएमयू के कलाम सेंटर में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. सुधीर सिंह ने यह जानकारी दी।
एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन आंकोलॉजी ऑफ इंडिया व यूरोपियन सोसाइटी फॉर रेडियोथेरेपी एंड आंकोलॉजी की कार्यशाला में नीदरलैंड के डॉ. रैमीनाउट ने कहा, सर्वाइकल कैंसर के मामले दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। डेनमार्क की डॉ. कैरी टैंड्रप ने कहा, आधुनिक मशीनों से कैंसर का सटीक इलाज आसान हो गया है।
मुंबई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोथेरेपी विभाग की डॉ. सुप्रिया चोपड़ा ने कहा, कैंसर का इलाज अब बेहतर तरीके से हो पा रहा है। इसके पीछे नई दवाओं, उपचार पद्धति के साथ लोगों की जागरूकता भी अहम है। प्रयास किया जा रहा है पूरे विश्व में कैंसर के इलाज में एकरूपता लाई जाए।
केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा, कैंसर मरीजों के लिए अंडा, पनीर, सोयाबीन, राजमा, दूध, दही और छेना का सेवन फायदेमंद होता है।