फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे अफसरों के हुनर से इंडिया डे बना यादगार

विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का किया गया सम्मान।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा व भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 10 हफ्ते के फाउंडेशन कोर्स समापन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को इंडिया डे आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. कृष्णा तिवारी ने बताया कि अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फाउंडेशन कोर्स की निदेशक रेखा शर्मा ने पाठ्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने काव्यपाठ, गीत, नाटक व नृत्य पेशकर हुनर दिखाया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने युवा अधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर दिवेश चंद्र सामंत, डॉ. नील जैन, शिशिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें