फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने लगाए अखिलेश पर गंभीर आरोप

Thu, 10 Jan 2019 09:55 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Yash Bharti Award
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर यश भारती पुरस्कारों के बटवारे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक आरटीआई का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव ने मनमाने ढंग से 53 लोगों को यश भारती पुरस्कार देने की सिफारिश की थी। जबकि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा भेजी गई सूची में इनका कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन


इसके बाद फिर छह नए नाम, फिर तीन, फिर 29 नवंबर 2016 को आइएएस सुहास एलवाई समेत दो तथा 19 दिसंबर 2016 को सात नए नाम मनमाने ढंग से बढ़ाए गए। नाम बढ़ाये जाने का कोई कारण या आधार पत्रावली में नहीं है।

नूतन ठाकुर ने आरटीआई के हवाले से कहा है कि 2016-17 में यश भारती पुरस्कारों के लिए 20 अक्टूबर, 2016 को स्क्रीनिंग कमेटी ने संस्कृति मंत्री अरुण कुमारी कोरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 54 नामों की संस्तुति की थी। जब यह सूची अखिलेश यादव के पास पहुंची तो उन्होंने बिना किसी कारण के कई नामों को काटकर अपनी पसंद के लोगों के नाम जोड़ दिए। इनमें आगरा के जरदोजी कला के शमीमुद्दीन समेत कई नाम हटाए व 23 नए नाम जोड़ दिए। नूतन ठाकुर ने इस आधार पर अखिलेश यादव पर सत्ता का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें