फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धमकी से डरकर नर्सिंग छात्रा ने की थी आत्महत्या, प्रेमी पर केस

Fri, 10 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंजली। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। नर्सिंग की छात्रा अंजली देवी (22) ने प्रेमी अनुज की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। मृतका की मां विमला देवी ने छह जनवरी को आरोपी के खिलाफ दुबग्गा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरदोई के माधावगंज गंगूपुरवा सेंधरौली निवासी अंजली देवी दुबग्गा में मोहन विहार कॉलोनी में सुमन सिंह के मकान में किराये पर रहती थीं। आठ दिसंबर की रात उन्होंने फंदा लगा लिया था। विमला के मुताबिक आठ दिसंबर की रात 1:58 पर कॉल आई थी। फोनकर्ता ने कहा था कि अंजली को बचा लो और फोन कट गया। कुछ देर के बाद फिर उसी नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने कहा कि अंजली पंखे से लटकी है, उसे बचा लो।
विमला देवी के अनुसार, कॉल करने पर मकान मालिक ने बताया कि अंजली की तबीयत बहुत खराब है। इस पर उन्होंने बेटी को अस्पताल ले जाने को कहा। कुछ देर के बाद पुलिस ने फोन कर बताया कि अंजली ने आत्महत्या कर ली है। अंतिम संस्कार के बाद उनको पता चला कि बेटी का हरदोई के मल्लावां दारू कुइयां गांव निवासी अनुज से प्रेम-प्रसंग था। वह शादी का दबाव बना रहा था। अंजली घरवालों की अनुमति के बिना शादी के लिए राजी नहीं थी। इस पर अनुज ने खुदकुशी कर उसे फंसाने की धमकी दी थी। इससे डरकर ही बेटी ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें