दो लोगों से 9.40 लाख रुपये की साइबर ठगी
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर बी-1 निवासी 75 वर्षीय शिव स्वरूप श्रीवास्तव से चार लाख रुपये की जालसाजी हो गई। शिव स्वरूप के मुताबिक चार जनवरी को परिचित रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार सिंह ने कॉल कर कहा कि उनके दो दोस्त पवन व दिनेश को ऑपरेशन के लिए पैसों की जरूरत है। यूपीआई काम नहीं कर रहा है। आप उनके यूपीआई पर चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दें। झांसे में आकर पीड़ित ने दोनों जालसाजों के खाते में रकम दे दी। इसके बाद से तीनों का मोबाइल बंद है। उधर, कृष्णानगर नितेश जायसवाल के खाते से ठगों ने 5.40 लाख निकाल लिए।