फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर रुम में युवती के साथ शर्मनाक हरकत

Sat, 18 Apr 2015 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डफरिन अस्पताल की डॉक्टरों और नर्सों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी। प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को इलाज देने के बजाय जमकर पीटा गया।
विज्ञापन


पिटाई से प्रसूता के मुंह व होंठ में सूजन आ गई तो उसे प्रसव के बाद पांच घंटे तक लेबर रूम में कैद कर रखा गया।

परिवारीजनों ने प्रसूता की हालत देख पूछा तो नर्सों ने बताया कि प्रसव के बाद कभी-कभी ऐसा हो जाता है। होश में आई प्रसूता ने जब पूरी कहानी बताई तो परिवारीजनों ने विरोध दर्ज कराया।

इस पर प्रसूता को अस्पताल से निकालने की धमकी दी गई। परिवारीजनों ने डॉक्टरों और नर्सो की शिकायत अस्पताल के सीएमएस और सीएमओ से करने की बात कही है।

देर रात ले गईं लेबर रूम में

सरफराजगंज, हुसैनबाड़ी फातिमा मस्जिद निवासी सरवर की पत्नी तबस्सुम (26) को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार को गोलागंज के डफरिन अस्पताल के वार्ड नंबर एक में बेड नंबर 26 पर भर्ती कराया गया।

तबस्सुम की मां शमां बताती हैं कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे तेज प्रसव पीड़ा हुई तो डॉक्टरों को बुलाया गया।

कुछ नर्सें आईं और बोलीं रात में प्रसव मुश्किल है। इस बीच तबस्सुम की तबीयत अधिक खराब हुई। देर रात उसे डॉक्टर और स्टाफ नर्स लेबर रूम में ले गईं।

तबस्सुम के अनुसार लेबर रूम में चीखने की वजह से एक नर्स और डॉक्टर ने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। लेबर रूम के टेबल पर लेटी थी, इसी बीच एक दूसरी नर्स ने बाल खींचें और मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

टेबल से लड़ा दिया मुंह

मार पिटाई होने पर रोने लगी तो एक नर्स ने लेबर रूम के टेबल पर मेरा मुंह लड़ा दिया, जिससे होंठ से खून आने लगा और सूजन आ गई।

इसके बाद भी डॉक्टरों, नर्सो और वहां पर मौजूद वार्ड आया का मन नहीं भरा और सब पीटने में लगे रहे। करीब बीस मिनट तक ये सिलसिला चलता रहा उसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं।

मां शमां बताती हैं कि जब रात ढाई बजे प्रसव हो गया तो डॉक्टरों ने ये तो बता दिया कि लड़का हुआ है लेकिन तबस्सुम से ये कहकर मिलने नहीं दिया कि अभी उसकी हालत गंभीर है।

पांच घंटे बाद जब बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे लेबर रूम से उसे निकाला तो उसका पूरा चेहरा सूजा हुआ था और होंठ पर खून लगा था। परिवारीजनों ने अब मामले की शिकायत सीएमओ और अस्पताल प्रशासन से करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें