मेट्रो रूट पर प्रतिबंध के बावजूद शुक्रवार की दोपहर में बस घुस गई। खराब होने की वजह से बस वहां फंस गई, जिसके कारण जबरदस्त जाम लग गया।
करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में बैरीकेडिंग हटाकर वाहनों के लिए रास्ता खोला गया, तब जाकर जाम हटा।
आलमबाग से नहर चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक बस खराब हो गई। इसी बीच इसके पीछे खड़ी एक और बस ने बगल से निकलने की कोशिश की तो वह कम जगह की वजह से फंस गई।
लोगों को आगे रास्ता जाम हो जाने की जानकारी ही नहीं मिली और वह इसी मार्ग पर आते रहे। शाम होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी।
देखते ही देखते यहां भीषण जाम लग गया। नहर चौराहे से लेकर टेढ़ी पुलिया तक जाम की यह स्थिति रही। इसमें बड़ी तादाद में लोग फंसे रहे।